{"_id":"594801c24f1c1bf8608b469f","slug":"attack-on-army-petrol-party-at-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक नागरिक घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को आतंकियों द्वारा एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में अज्ञात आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। इस दौरान आतंकियों द्वारा सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की गई है। इस आतंकी हमले के दौरान एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक घायल शख्स का नाम अल्ताफ अहमद जरगर है जो कि पुलवामा का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलवामा में आतंकी वारदात में घायल होने के बाद घायल शख्स को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। इस हमले के बाद से ही सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के तमाम जवान मौके पर पहुंचे हैं जिसके बाद आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन