फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack

पुरानी रंजश में युवक पर कातलाना हमला

विज्ञापन
attack
घायल युवक की फोटो - फोटो : SAMBA
बिश्नाह। बिश्नाह थाना अंतर्गत पड़ने वाले गांव देवली में शनिवार की सुबह नौ बजे मंदिर जा रहे एक युवक पर गांव के ही एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस उसकी तलाश कर रही हे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक जोगिंदर सिंह उर्फ पकु पुत्र प्रभु सिंह घर से मंदिर की तरफ जा रहा था। तभी उसके पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अखिल शर्मा जॉनी पुत्र जनक राज शर्मा पहुंचा और अचानक तेजधार हथियार से कातिलाना हमला बोल दिया। हमले से जोगिंदर सिंह को हाथ, टांग और बाजू पर गंभीर चोटें आई। हमला कर अखिल शर्मा वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल जोगिंदर को उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। डॉक्टर ने उसका इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अखिल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अखिल के भाई की हत्या के आरोप में जोगिंदर का भाई जेल में
यह हमला पूरी तरह से दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी में किया गया। अखिल शर्मा के भाई की हत्या के मामले में जोगिंदर सिंह का बड़ा भाई सेंट्रल जेल जम्मू में बंद है। उस पर मामला चल रहा है। आरोप है कि करीब पांच साल पहले हमलावर अखिल के बड़े भाई अंकु की हत्या गांव में ही जोगिंदर के बड़े भाई और उसके कुछ साथियों ने मिलकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed