फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack

पैसों के लेन देन में ईंट से हमला कर हत्या

विज्ञापन
attack
जम्मू। नरवाल क्षेत्र में पैसों के लेन-देन में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना 28 अगस्त की है। घायल ने मंगलवार को जीएमसी जम्मू में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

28 अगस्त को कासिम नगर नरवाल में रहने वाले मोहम्मद मूसा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उसके दो साथी नूर उल इस्लाम और रोनी नरवाल में थे। यहां उन पर दो लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने रोनी के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पर्स और पैसों को लेकर लेकर बहसबाजी हुई थी। इसके बाद हमला किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। आरोपियों में सैनिक कॉलोनी का सतपाल सिंह और कासिम नगर का करण शर्मा शामिल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक रोनी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। इस समय नरवाल के कासिम नगर में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed