फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack At Shopkeeper; Attempt of Loot

Jammu News: नकाबपोशों ने हमला कर की दुकानदार लूटने की कोशिश, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
Attack At Shopkeeper; Attempt of Loot
दुकानदार पर हमला करने वाले नकाबपोश बदमाश: स्रोत पुलिस
- जानीपुर में वारदात करने के बाद हो गए थे फरार, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के जानीपुर इलाके में दो नकाबपोशों ने एक दुकानदार पर टोके से हमला कर उसे लूटने का प्रयास किया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सब इंस्पेक्टर शिराज अहमद की अध्यक्षता वाली टीम ने कई जगह दबिश देकर दोनों शातिरों को हमले में इस्तेमाल टोके, मुंह पर पहने नकाब के साथ काबू कर लिया। दोनों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जानीपुर में परमजीत कुमार शनिवार सात बजे अपनी दुकान पर थे। तभी दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे पर काले रंग का नकाब पहन रखा था।
विज्ञापन

एक युवक ने परमजीत के कंधे पर टोके से वार किया। दुकान में रखे पैसे और अन्य सामान लूटने का प्रयास किया लेकिन परमजीत ने दिलेरी दिखाते हुए उन्हें लूटने नहीं दिया और शोर मचाया। यह देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद परमजीत ने अपने भाई तनवीर कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। तनवीर मौके पर पहुंचा और परमजीत को अस्पताल ले गया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनकी मदद से दोनों नकाबपोशों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने माना कि हमला उन्हीं ने किया था। आरोपियों में जानीपुर का रहने वाला अरुण डोगरा उर्फ अन्नु और अजय कुमार उर्फ लौंजी शामिल हैं। लौंजी मूल रूप से डोडा का रहने वाला है जो इस समय बनतालाब में रहता है।

डीएसपी जहीर अब्बास का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जानीपुर थाने में पहले का कोई केस तो दर्ज नहीं है, अन्य थानों से इनके बारे जानकारी ली जा रही है। शुरुआती मामला लूटने का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed