फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   atm fraud case

Jammu News: फर्जी दस्तावेज से खुलवाए 9 खाते, एटीएम कार्ड बदल ठगे 50 लाख

विज्ञापन
atm fraud case
बरामद सामान के साथ शातिर: स्रोत पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फर्जी दस्तावेजों पर बैंक खाते खुलवा कर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। राजस्थान के हरमारा के अजय कुमार और बिलवाड़ा के दिलीप कुमार से लाखों की नकदी मिली है। साथ ही फर्जी सिमकार्ड, आधार कार्ड, पासबुक और अलग-अलग बैंकाें के एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी पहले बैंक खाता खुलवाते थे। इसके लिए फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर पंजीकृत कराते थे। इसके बाद चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लेते थे। अभी तक नौ बैंक खातों की जानकारी मिली है जिनमें करीब 50 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
मामला तब सामने आया जब डोडा के अब्दुल लतीफ ने नेहरू मार्केट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि हफ्ते पहले बेटी के साथ बिक्रम चौक स्थित जेके बैंक एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए थे। बेटी एटीएम के भीतर गई। वहां पहले से अजय कुमार मौजूद था। पैसे निकालने में तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर अजय ने कार्ड बदल लिया। साथ ही कहा कि पैसे नहीं निकल रहे। वह लौट गए और 15 मिनट बाद मैसेज आया कि 1.23 लाख रुपये खाते से निकल गए हैं। आरोपी ने जेके बैंक एटीएम नरवाल से दो बार 40 हजार और 83 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा
नेहरू मार्केट चौकी में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अजय कुमार की पहचान की। पूछताछ करने पर पता चला कि दिलीप भी उसके साथ ठगी करता है। वह मिलकर एटीएम कार्ड बदलते हैं और कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। इनके साथ राजस्थान में कुछ और लोग भी हैं। आरोपी जम्मू में टेंट हाउस की दुकान पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों का जखीरा
आरोपियों से 17 सिमकार्ड, 4 चेक बुक, 4 मोबाइल, 4 आधार कार्ड, 6 पैन कार्ड, स्टांप पेपर, 2 क्यूआर स्कैन कोर्ड, 1.15 लाख, इंडियन बैंक 2, बैंक ऑफ बड़ोदा 2, एचडीएफसी 2, पीएनबी 2, लघु बैंक 1, यूको बैंक 1, यूनियन बैंक एक सहित 11 एटीएम कार्ड मिले। यह लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करते थे। इंस्पेक्टर रोहित गांधी का कहना है कि यह लोग अंतरराजजीय गैंग का हिस्सा हैं। इनके पास से 9 बैंक खाते मिले हैं जिनका इस्तेमाल मॉड्यूल द्वारा नकदी निकालने के लिए किया गया था। खातों से 49,67,844 की रकम का लेनदेन हुआ है।


ऐसे बचें - एटीएम जाने पर अपना कार्ड किसी दूसरे को न दें। यदि कोई दिक्कत आए तो वहां मौजूद एटीएम गार्ड से बात करें या पर्सनल बैंकर को फोन करें। किसी के सामने कार्ड इस्तेमाल न करें। यदि कोई मदद करना भी चाहे तो उसके पास खड़े रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed