{"_id":"91f33f45410483266ce5868ed00813dd","slug":"atm-facility-available-in-jk-s-stadiums-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल JK के खिलाड़ियों को सरकार देगी ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल JK के खिलाड़ियों को सरकार देगी ये तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Jan 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में खिलाड़ियों को एटीएम सुविधा का तोहफा मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल अपने स्तर पर राजस्व बढ़ाने के लिए खेल मैदानों पर मोबाइल टावर और एटीएम लगवाने पर सोच रही है।
विज्ञापन
इसके लिए काउंसिल अधिकारियों की बैठक में चर्चा भी हो चुकी है। जम्मू संभाग के दस जिलों पर काउंसिल के अपने तीस खेल मैदान हैं। इस कड़ी में केके हक्कू स्टेडियम में मोबाइल टावर पहले ही लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
संभाग में सबसे बड़े एमए स्टेडियम के अलावा जिला स्तर पर कई खेल मैदानों पर रोजाना सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें खेलों के साथ अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन
काउंसिल ने प्रस्ताव बनाया है कि संभाग के सभी तीस खेल मैदानों पर उचित जगह की शिनाख्त करके वहां एटीएम और मोबाइल टावर स्थापित करने पर काम किया जाए। इससे खिलाड़ियों को एटीएम सुविधा के साथ काउंसिल के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
इसमें उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें वे खेलों से बाहर हैं। मसलन अगर किसी मैदान के एक तरफ कोई जगह खाली पड़ी है तो वहां एटीएम या मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।
इसके अलावा काउंसिल के कोचों और अन्य कर्मचारियों को पेंशन सुविधा देने पर भी काम हो रहा है। जनरल काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद पेंशन सुविधा शुरू हो सकती है।