{"_id":"b298b06eec2610595dd00be4225d77af","slug":"athletic-meet-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल, रमनदीप, रंदीप बने सबसे तेज धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल, रमनदीप, रंदीप बने सबसे तेज धावक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Nov 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ पलोड़ा स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक (ट्रैक व फील्ड) मीट हुई। इसमें लड़कों के अंडर 19 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सांबा के अनिल कुमार और अंडर 17 आयु वर्ग में कठुआ के रमनदीप सिंह और अंडर 14 आयु वर्ग में जम्मू के रंदीप सिंह ने तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर 19 आयु वर्ग में जम्मू के आदिश बलोरिया को दूसरे और उधमपुर के आशीष दाहिया को तीसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। इसके अलावा अन्य ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक बटोरे। चैंपियनशिप का जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा ने उद्घाटन करते हुए प्रतिभागियों से परिचय किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू की ओर से करवाई गई चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर 19 आयु में 5000 मीटर दौड़ में सांबा के अजय कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन
गांदरबल के दानिश मोहिदीन ने दूसरा और पुंछ के मोहम्मद ताज ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट में रियासी के बहार दीन ने सबको शिकस्त देकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। सांबा के गुरदीप सिंह दूसरे और कुलगाम के आसिफ रशीस तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में जम्मू के राजेंद्र कुमार ने सबको पछाड़कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। पुंछ के मोहम्मद सरताद दूसरे और किश्तवाड़ के साकिब मजीद तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
4*400 मीटर रिले दौड़ में जिला जम्मू के खिलाड़ियों ने सबको शिकस्त देकर पहला स्थान अपने नाम किया। जिला पुंछ को दूसरा और जिला कठुआ की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ। अंडर 17 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जम्मू के साहिल कुमार दूसरे और गांदरबल के इश्फाक रशीद तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में सांबा के गुरदीप सिंह पहले, कुलगाम के आबिद अजताब दूसरे और जम्मू के साहिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 आयु वर्ग में कठुआ के सरजीवन दूसरे, रियासी के नीरज तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में जम्मू के गौरव वर्मा ने सबको शिकस्त दी। पुलवामा के फैजाम अहमद डार दूसरे और कठुआ के सुरमू दीन तीसरे स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में कठुआ के अशरफ अली ने सबको मात देकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। पुंछ के जाहिद अहमद को दूसरा और जम्मू के केशव सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ। शाटपुट में किश्तवाड़ के आमिर हुसैन ने बाजी मारी। जम्मू के केशव सिंह को दूसरा और गांदरबल के स्कलैन मुश्ताक तीसरे स्थान पर रहे।