फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Athletic Championship; Jammu District won 13 gold Medals

Jammu News: जम्मू जिले का दबदबा बरकरार, 13 स्वर्ण पदक झटके

विज्ञापन
Athletic Championship; Jammu District won 13 gold Medals
एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे आयोजित मुकाबले के दौरान प्रतिभागी फोटो विभाग
- जम्मू विवि में एथलेटिक प्रतियोगिता में दूसरे दिन अंडर-19,17 और 14 आयु वर्ग में हुए मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जिला संभागीय स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में मुकाबले खेले गए। जम्मू विश्वविद्यालय के एथलेटिक ट्रैक पर मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जम्मू जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और तीन आयु वर्ग के विभिन्न खेल मुकाबलों में 13 स्वर्ण पदक जीते।
इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू जिले द्वारा किया गया है। अंडर-17 बॉयज की ऊंची कूद में जम्मू जिले के सचिन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रामबन जिले उस्मान अल्ताफ ने रजत और सांबा जिले के दिलीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप में जम्मू जिले के विशाल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सांबा के अंकित ने रजत और पुंछ के साकूब मुस्तफा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में जम्मू जिले के विश्व प्रताप सिंह ने स्वर्ण जीता, जबकि किश्तवाड़ के रूबास डोन ने रजत और पुंछ के एजाज अहमद चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भाला फेंक में जम्मू के गौरव शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। सांबा के राजवीर सिंह ने रजत तो कठुआ के सरफरोज अहमद ने कांस्य पदक जीता। 3000 मीटर दौड़ में जम्मू के राघव चिब ने स्वर्ण, सांबा के चैय्या शर्मा ने रजत जबकि पुंछ के वाहिद इकबाल ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में जम्मू के जसकीरत सिंह ने स्वर्ण पदक, सांबा के मुकुंद कटल ने रजत तो पुंछ जिले के इफराज अहमद चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में पुंछ जिले के नजाकत हुसैन ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि जम्मू के मेमिन मिराज ने रजत तो सांबा के नील कमल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 वर्ष लड़कों की 100 मीटर दौड़ में जम्मू के युवराज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कठुआ के वाऊ नंदन ने रजत तो उधमपुर के सक्षम दुबे ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में पुंछ के कृष्ण रैना ने स्वर्ण, जम्मू के रुद्ररंजन ने रजत तो डोडा के अमित सिंह कांस्य पदक जीता।

200 मीटर दौड़ में जम्मू के सक्षम सिंह ने स्वर्ण पदक, पुंछ के वकार अहमद ने रजत तो कठुआ के मृदय बसोफरा ने कांस्य पदक जीता। 600 मीटर दौड़ में पुंछ के मोहम्मद अलीद ने स्वर्ण पदक, जम्मू के आयुष कुमार ने रजत और कठुआ के गौरव कुमार ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह अंडर-19 आयु वर्ग में मुकाबले खेले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed