फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Atal Setu will open for movement after 168 days

अटल सेतु 168 दिनों के बाद आवाजाही के लिए खुलेगा, जम्मू कश्मीर में आने पर कोरोना परीक्षण जरूरी

विज्ञापन
Atal Setu will open for movement after 168 days
बसोहली। 168 दिन बाद आखिर अटल सेतु पर मंगलवार से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। आवाजाही की अनुमति सिर्फ कर्मचारियों, व्यापारियों और आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए ही रहेगी। जम्मू-कश्मीर को पंजाब और दुनेरा से होते हुए हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाले अटल सेतु से प्रदेश में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। प्रशासन से अटल सेतु पर नियंत्रित आवाजाही की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार बसोहली जाकिर हुसैन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा केरनी और डॉ. विनोद ने अटल सेतु का निरीक्षण कर वहां कर्मचारियों की तैनाती के प्रबंधों की समीक्षा की। नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन ने बताया कि अटल सेतु पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। नगर पालिका बसोहली यहां ठहरने वाले स्टाफ के कमरों की साफ-सफाई और उन्हें सैनिटाइज करने की व्यवस्था करेगी। इसके लिए नगर पालिका को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सैलानियों को नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति
अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि स्टाफ की तैनाती के बाद चरणबद्ध तरीके से अटल सेतु को केवल व्यवसायिक, सरकारी कर्मी, और आपातकालीन सेवाओं के लिए खोला जाएगा। बसोहली के डैम औसती, पंजाब के सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों की सप्ताह में एक बार कोरोना जांच होगी। अटल सेतु पार करने वाले सभी कर्मचारियों का पता, मोबाइल नंबर और वाहन की जानकारी दर्ज की जाएगी। अटल सेतु पर वाहनों की आवाजाही का समय सुबह 6 से लेकर रात 9 बजे तक होगा। अन्य लोगों के लिए टेस्ट की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक होगी। फिलहाल सैलानियों को आवाजाही की अनुमति नहीं है। बसोहली की तरफ से अटल सेतु पर 500 मीटर तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। यहां कंटीली तारे बिछाई जाएंगी और पुलिस का पहरा लगाया जाएग। लोगों को इकट्ठे होने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल सेतु को तत्काल खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों की ओर से इस संबंध में लगातार मांग की जा रही थी। सेतु से आवाजाही नियंत्रित तरीके से सिर्फ जरूरी कार्यों के लिए ही दी जाएगी। इसके अतिरिक्त लखनपुर से पहले ही नियंत्रित रूप से आवाजाही की अनुमति है और किसी भी रूट से आवाजाही करने की अनुमति नहीं है।
-ओम प्रकाश भगत, डीसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed