फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   atal mission urban transformation scheme start in jammu and kashmir

ये योजना बदल देगी रियासत के इन 3 शहरों की तस्वीर

Thu, 01 Oct 2015 10:51 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
atal mission urban transformation scheme start in jammu and kashmir

अटल मिशन फार रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफारमेशन (अमरुत) के तहत राज्य में कामकाज शुरू कर दिया गया है। रियासत के तीन शहरों जम्मू, श्रीनगर और अनंतनाग को इस योजना के तहत चयनित किया गया है। सूत्रों के अनुसार योजना के तहत राज्य को 4.76 करोड़ रुपये मिलेंगे। 25 लाख रुपये प्रति शहर के हिसाब से कुल 75 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


योजना के तहत चयनित शहरों में जलापूर्ति, सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करना, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करना है। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना, पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध कराना तथा पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर में नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पार्कों का विकास, ग्रीन बेल्ट की स्थापना तथा बच्चों के लिए रिक्रिएशन सेंटर की स्थापना भी इस योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरुत योजना के तहत राज्य में कामकाज शुरू

atal mission urban transformation scheme start in jammu and kashmir

ई-गवर्नेंस के तहत स्थानीय निकायों का डिजिटलीकरण, डिजिटल इंडिया के तहत ई-न्यूज लेटर का प्रकाशन तथा स्थानीय निकाय के सभी प्रकार के कार्यों को आनलाइन संपादित करना भी शामिल है।

योजना के तहत स्वच्छ भारत मिशन को भी शत प्रतिशत संपादित करना है। इसमें खुले में शौच पर रोक, कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण शामिल है।

योजना के क्रियान्वयन के लिए उच्च स्तरीय राज्य स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी में वन विभाग, आवास तथा शहरी विकास विभाग, वित्त विभाग, पीएचई, ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रशासनिक सचिव, जेके हाउसिंग बोर्ड के निदेशक तथा केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि को इसमें रखा गया है। कमेटी को योजना के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यों का खाका तैयार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed