फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Assembly Elections: Congress can bet on new faces in Jammu and Kashmir, Rahul Gandhi indicated

Assembly Elections : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस लगा सकती है नये चेहरों पर दांव, राहुल गांधी ने दिये संकेत

Fri, 23 Aug 2024 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:34 AM IST
सार

राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर कैडर को जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर विचार करने को कहा है।

विज्ञापन
Assembly Elections: Congress can bet on new faces in Jammu and Kashmir, Rahul Gandhi indicated
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रतिपक्ष में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के मैदान में नए चेहरे उतारने के संकेत दिए हैं। उन्होंने पार्टी के सीनियर कैडर को जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर विचार करने को कहा है।

विज्ञापन


वहीं, नेकां से गठबंधन के ठीक बाद राहुल का यह बयान पार्टी में बगावत को रोकना भी माना जा रहा है। नेकां वाले सीट गठबंधन में संबंधित विस क्षेत्रों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं का टिकट कट जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार को पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि पार्टी के जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता भी विधानसभा तक पहुंचे और लोगों की आवाज रखे। कहा, चुनाव में बड़े नेताओं को टिकट बांटे जाते हैं, लेकिन मैं एक उदाहरण देखना चाहता हूं, जिसमें सच्चे कार्यकर्ताओं को मौका मिले।


उन्होंने इसके लिए जम्मू कश्मीर प्रदेश समिति के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और महासचिव जीए मीर के ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला एक सिपाही नहीं बल्कि एक जनरल और कमांडर की तरह हैं। उनके तरह और भी कमांडर हैं और सिपाही हमारे कार्यकर्ता हैं।

हमारा नेकां से गठबंधन हो रहा है, हम चाहते हैं कि गठबंधन में सभी कार्यकर्ताओं और कमांडरों को उचित सम्मान और इज्जत मिले। वे हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हैं। कांग्रेस की जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा क्षेत्रों में सीट गठबंधन पर नेकां से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed