जम्मू कश्मीर में बजा चुनावों का बिगुल, अधिसूचना जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां 25 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसमें 15 विधानसभा सीट के लिए पांच नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। सात नवंबर को जांच होगी तथा दस नवंबर को नाम वापसी होगी।
जिन सीटों के लिए नामांकन होना है, वहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रीय दल भाजपा तथा कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पहले चरण में जम्मू संभांग की छह सीटों, कश्मीर की पांच सीटों तथा लद्दाख की सभी चार सीटों के लिए मतदान होगा।
पहले दिन नहीं खुला नामांकन का खाता
इनमें से 13 सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन नेकां-कांग्रेस का कब्जा है। नेकां के टिकट पर गुरेज से नजीर अहमद खान, सोनावारी से मोहम्मद अकबर लोन, कंगन से एनए अहमद, गांदरबल से उमर अब्दुल्ला, कारगिल से कमर अली आखून, झंस्कार से फिरोज अहमद खान और किश्तवाड़ से सज्जाद अहमद किचलू ने जीता।
कांग्रेस के कब्जे वाली छह सीटों में लेह - नवांग रिगजिन, इंदरबल-गुलाम मोहम्मद सरूरी, डोडा- अब्दुल मजीद बानी, भद्रवाह-मोहम्मद शरीफ नियाज, रामबन-अशोक कुमार और बनिहाल- वकार रसूल बानी शामिल हैं। बांदीपोरा सीट पर पीडीपी के निजाम उद्दीन भट और नोबरा में निर्दलीय टी नमग्याल ने जीत हासिल की थी।
दो वीआईपी सीट
गांदरबल से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पिछला चुनाव जीता था। हालांकि अब तक इस सीट के लिए नेकां ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसके साथ ही गृह मंत्री सज्जाद अहमद किचलू किश्तवाड़ से चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही सीटें नेकां के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। लोकसभा चुनाव में नेकां का सूपड़ा साफ हो गया था।