फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   asian shooting, anisha honoured

Jammu News: एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप की कांस्य विजेता अनीशा का फूल माला से सम्मान

विज्ञापन
asian shooting, anisha honoured
कांरू पदक वजीता अनीशा को सम्मानित करेते संभागीय आयुक्त रमेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। 15वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ वुमन वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली जम्मू की अनीशा शर्मा शनिवार को जम्मू पहुंचीं। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया गया। परिवार के सदस्य व उनके कोच ने उनका फूल और पैसों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में पदक मिलने से हमें पता चलता है कि हमारा परिश्रम सही दिशा में जा रहा है।

22 अक्तूबर से दो नवंबर तक कोरिया में हुई चैंपियनशिप में एशिया के विभिन्न देशों की टीमों ने भाग लिया था। ये चैंपियनिशप 2019 के बाद हो रही थी। पदक जीतने की खुशी पर अनीशा ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी उपब्लिध है। उन्होंने खेलते समय में यह नहीं सोचतीं कि गोल्ड आएगा। मेरा लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है, उसके बाद हर चीज हमारी तरफ आती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर शूटिंग एसोसिएशन का काफी सहयोग रहा है। चैंपियनशिप के दौरान हर किसी का सहयोग मिला। अनीशा के परिवार सदस्यों ने कहा कि यह पहल हमारे लिए खास है। बेटी की मेहनत ने हमारा गर्व करवाया है। अनीशा स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। शूटिंग में उसका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। अनीशा ने 2019 में राष्ट्रीय खिलाड़ी बनी थी। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने अनीशा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अनीशा की उपलब्धि ने प्रदेश को गर्व महसूस करवाया है। अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। संभागीय आयुक्त ने जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन और अनीशा के प्रशिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed