फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Artika daughter of late Army Havaldar Roshan Lal speaks about mehbooba mufti

शहीद जवान की बेटी ने कहा, मुफ्ती जी को तो सिर्फ कश्मीर नजर आता है, उनसे क्या उम्मीद

Mon, 19 Feb 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 19 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Artika daughter of late Army Havaldar Roshan Lal speaks about mehbooba mufti
jammu - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के भिंबर और मंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद जवान हवलदार रोशनलाल की बेटी ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। शहीद जवान की बेटी अर्तिका ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जी को सिर्फ कश्मीर नजर आता है।

विज्ञापन


सीमा पर तैनात जवानों की उन्हें कोई फिक्र नहीं है। हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआईए के मुताबिक अर्तिका ने बताया कि उनके पिता के शहीद होने के बाद से अब तक सीएम महबूबा का कोई फोन तक नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं शहीद जवान के रिश्तेदार मुरारी लाल ने महबूबा सरकार पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। सीमा पर अपने बेटे को खो चुके मुरारी ने कहा कि यहां सिर्फ सियासत हो रही है। यहां पर पत्थर मारने वालों को नौकरी और घर दिया जा रहा है।

जबकि सीमा पर देश के लिए शहीद होने वाले बच्चों के लिए सरकार के पास समय नहीं है। गौरतलब है कि पांच फरवरी को पाकिस्तान की ओर से राजौरी के भिंबर और मंजाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करके ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई थी। इस गोलाबारी में लेफ्टिनेंट समेत चार जवान शहीद हो गए। वहीं गोलाबारी में तीन जवानों समेत पांच लोग भी घायल हुए थे। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाक ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का इस्तेमाल किया था। जिसमें भारत के चार जवान शहीद हो गए थे।


शहीदों की पहचान 15 जेकलाई के लेफ्टिनेंट कपिल कंडू (गांव-रनिसका, तहसील-पटौदी, जिला-गुड़गांव), रायफल मैन राम अवतार (गांव-बराका, ग्वालियर), रायफलमैन शुभम सिंह (गांव-मुकुंदपुर चौधरियां, तहसील-मढ़ीन, कठुआ) और हवलदार रोशन लाल (गांव-निकोलस, तहसील-घगवाल, जिला-सांबा) के रूप में हुई है। इसके अलावा एक लांस नायक इकबाल अहमद घायल भी हुए थे। बताया जा रहा है कि शहीद व घायल सभी सेना की बारूद पोस्ट पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed