{"_id":"5d4824c28ebc3e6ced3748b6","slug":"article-370-jammu-kashmir-districts-and-leh-ladakh-districts-seprated-after-becoming-union-territory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी का बदला नक्शा, जानिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हिस्से कितने जिले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी का बदला नक्शा, जानिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हिस्से कितने जिले आए
Mon, 05 Aug 2019 06:14 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर राज्य में अनुच्छेद 370 को हटा दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रस्ताव पेश किया। अब लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया है। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है, लेकिन यहां विधानसभा नहीं होगी।
अमित शाह के बयान के मुताबिक, काफी समय से वहां के लोग मांग कर रहे थे कि इसे अलग केंद्रशासित प्रदेश की मान्यता मिले। जिससे यहां के निवासी अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। बता दें कि लद्दाख उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में स्थित है। लद्दाख के उत्तर में चीन और पूर्व में तिब्बत की सीमाएं हैं। सीमावर्ती स्थिति के लिहाज से सामरिक दृष्टि से इसका बहुत महत्व है।
विज्ञापन
समुद्र तल से 9,842 फीट की ऊंचाई पर स्थित लद्दाख की राजधानी एवं प्रमुख नगर लेह है। इसके उत्तर में काराकोरम पर्वत और दर्रा है।
लद्दाख की आबादी लेह और कारगिल जिलों के बीच आधे हिस्से में विभाजित हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार है, कारगिल की कुल जनसंख्या 140,802 है। इसमें 76.87 फीसदी आबादी मुस्लिम (ज्यादातर शिया) हैं। जबकि लेह की कुल जनसंख्या 133,487 है जिसमें 66.40 फीसदी बौद्ध हैं। लद्दाख की कुल जन संख्या 2,74,289 लाख है।

जम्मू-कश्मीर (20 जिले) |
लद्दाख
|
| अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, डोडा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, पुलवामा, रामबन, रसाई, राजौरी, सांबा, शोपियां, श्रीनगर और उधमपुर | लेह और करगिल |