फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   article 370 is a case state govt: jitendra singh

अनुच्छेद 370 मामला राज्य सरकार का: जितेंद्र सिंह

Sun, 27 Dec 2015 07:04 PM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
article 370 is a case state govt: jitendra singh

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 पर केंद्र कोई दखलंदाजी नहीं करेगा और यह मामला रियासत की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के विवेक पर छोड़ा गया है।

विज्ञापन


जम्मू में अपने सरकारी निवास पर रविवार को पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाकिस्तान का दौरा ऐतिहासिक है और दोनों देशों में वार्ता का दौर शुरू होने से जम्मू-कश्मीर को लाभ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने किसी दल का नाम लिए बिना कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री के पाकिस्तान दौरे पर भी सवाल उठाने से बाज नहीं आए, जबकि असलियत यह है कि प्रधानमंत्री ने साफ नियत से पाकिस्तान का दौरा किया और पूरे विश्व ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जितेंद्र सिंह ने कहा, अखंड भारत पर कोई बात नहीं

article 370 is a case state govt: jitendra singh

पत्रकारों की ओर से राम माधव का हवाला देते हुए अखंड भारत पर पूछे सवाल पर सिंह ने कहा कि उनकी निजी राय है कि फिलहाल ऐसे किसी विषय पर बात नहीं हुई होगी। सिंह ने महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनाने की चल रही अटकलों पर पूछे गए सवाल पर कोई जवाब देने से इंकार किया।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर जवाब देने के लिए वह अधिकृत नहीं है। राज्यपाल एनएन वोहरा से रविवार सुबह उनकी एक घंटे तक बैठक चली, जिसमें रियासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि कठुआ-सांबा जिले में सीमांत लोगों को गोलाबारी की स्थिति में रहने के लिए 60 बंकर बनेंगे। एक बंकर में बीस लोग रह पाएंगे। उन्होंने कहा 80 कनाल जमीन की भी हीरानगर में निशानदेही हो चुकी है। यहां पर सीमांत लोगों को पांच-पांच मरला प्लाट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed