फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrested bsf jawaan was terrorist in past

खुलासाः पकड़ा गया बीएसएफ का जवान आतंकवादी था

Mon, 30 Nov 2015 11:49 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
arrested bsf jawaan was terrorist in past

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि  मामले में गिरफ्तार बीएसएफ के हवलदार अब्दुल रशीद के सुपरवाइजर इंस्पेक्टर अब्दुल खलील को इसकी जानकारी थी।

विज्ञापन


जासूसी प्रकरण में इंस्पेक्टर की मिलीभगत भी सामने आ सकती है। पुलिस सूत्राें की मानें तो मामले में तीन से चार लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं, मामले की पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि अब्दुल रशीद उर्फ खान एक समय खूंखार आतंकवादी रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष तक वह आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था। उसने पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग भी ली थी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  रशीद वर्ष 1990 से  पहले आतंकवादी था। बीएसएफ ने वर्ष 1990 में आतंकवाद का रास्ता छोड़कर बीएसएफ में भर्ती करने की स्कीम निकाली तो ये बीएसएफ में भर्ती हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तैनाती गुजरात और पश्चिमी बंगाल में बार्डर पर रही। वर्ष 1998 में इस तबादला जम्मू-कश्मीर में हो गया। वर्ष 2012 में इसकी तैनाती बीएसएफ की राजोरी स्थित विजिलेंस विंग में हो गई। इस विंग में गुप्त सूचनाएं काफी होती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रशीद कई बार गुप्त सूचनाएं सरकारी मेल से भेजता था।

देश भर में फैला हुआ था नेटवर्क

arrested bsf jawaan was terrorist in past

पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूसी करने वाले इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था। आरोपी न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि असम,  आंध्रप्रदेश, गुजरात आदि जगहों से भी सूचना इकट्ठा कर रहे थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लगे हुए इलाकों से भी सूचना इकट्ठा करने के लिए संपर्क कर रहे थे।

इन राज्यों में ये जिन लोगों से गुप्त सूचनाएं व दस्तावेज ले रहे थे उन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की टीमें जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तसीगढ़, गुजरात और पश्चिमी बंगाल समेत देश में कई जगहों पर छापामारी कर रही है। इस मामले में जल्द ही तीन से चार लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस अधिकारिक रूप से कह रही है कि कफायतुल्ला वर्ष 2013 में पाकिस्तान गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है। वह वर्ष 2015 में भी दो से तीन बार सरहद पार गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह वीजा लेकर गया या फिर वह बार्डर पार करके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed