{"_id":"630538d200dfa060a948b81a","slug":"arrest-rspura-news-jmu266543310","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के चार लोगों को आग के हवाले करने वाला आरोपी पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के चार लोगों को आग के हवाले करने वाला आरोपी पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
आरएस पुरा। परिवार के चार लोगों पर केरोसिन उड़ेल आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से उसकी तलाश जारी थी।
गौरतलब है कि गांव दरावतें में एक घर में सो रहे परिवार के ऊपर आरोपी लक्की कुमार निवासी पुराना पिंड आरएस पुरा ने केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी थी, जिससे पति-पत्नी व उनके दो बच्चे झुलस गए थे। वहीं वारदात के बाद से आरोपी फरार था। इस दौरान पुलिस ने उक्त परिवार के मोबाइल फोन खंगालने के साथ अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इसके बाद आरोपी लक्की कुमार को पकड़ लिया गया।
आग से जोगिंद्र लाल, उनकी पत्नी सारिका, बेटा मनीष व बेटी मनीषा झुलस गए थे। इन सभी का जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि लक्की कुमार को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद उसे पकड़ लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।