{"_id":"61ccad9b995ade04d05ad306","slug":"arrest-rspura-news-jmu250845172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मी से लूट मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप कर्मी से लूट मामले में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
ृरनिया पुलिस स्टेशन में पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटी राशि तेजधार हथियार मोटरसाइकिल और स्कूटी हि
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। पुलिस ने सोमवार को हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 2.31 लाख रुपये की लूट की वारदात में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट के 1.82 लाख रुपये भी बरामद लिए हैं। वारदात को करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से तेजधार हथियार और दो वाहन भी बरामद किए हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को पेट्रोल पंप कर्मी काकू राम दोपहर बाद एक बैग में 2.31 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। इस दौरान दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और उनसे नकदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। लूटपाट की वारदात के दौरान हुए शोर के बीच कुछ लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए भी दौड़े लेकिन बदमाशों ने तलवारें लहराते हुए उन्हें मार डालने की धमकी दी। ऐसे में कोई आगे नहीं बढ़ा और बदमाश नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस ने उसी समय कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित से लुटेरों का हुलिया पूछने के साथ ही आसपास की दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी की भी जांच की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस वारदात में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार निवासी मोटे, सुभाष चंद निवासी मोटे, गुरनाम सिंह निवासी कोलायें, जगनदीप निवासी टिंडे कलां सभी सेक्टर आरएस पुरा व अमरीक सिंह निवासी रैपुर गुजरां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लूट की इस वारदात को पूरी साजिश के साथ अंजाम दिया गया। इसका मास्टर माइंड राहुल कुमार है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में शामिल एक बाइक, एक स्कूटी के अलावा तलवार व टोके भी बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी मंगलवार देर रात हुई।