{"_id":"6197f0384507b75d813ecfc9","slug":"arrest-ramban-news-jmu2482029181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन पुलिस ने चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन पुलिस ने चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। पुलिस ने शुक्रवार को चंद्रकोट और रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना चंद्रकोट के अधिकार क्षेत्र में नियमित नाका चेकिंग करते हुए एक युवक को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर 293 ग्राम चरस बरामद किया गया है। युवक की पहचान अनिल बख्शी निवासी हरि सिंह नगर रेहरी कॉलोनी जम्मू के रूप में की है। उसे मौके पर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी तरह रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शान प्लेस नाका पर एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया, जिसमें एक ड्रग पेडलर को पांच किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्कर की पहचान महफोज खान निवासी लसाना सुरनकोट, पुंछ के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने रामबन में नाका चेकिंग के दौरान 1.4 किलो और 150 ग्राम चरस बरामद होने के बाद दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि तारीगाम कुलगाम निवासी फैयाज अहमद को 1.4 किलो भांग के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि, सेरी रामबन निवासी फिरोज अहमद खान को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सिलसिले में पुलिस स्टेशन रामबन में तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं, और एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी एसएचओ थाना रामबन संदीप चाढ़क ने डीएसपी परदेव सेन व एसएसपी रामबन पीडी नित्या की देखरेख में की है।