फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

अपर रूपनगर चोरी मामले को सुलझाने का दावा

विज्ञापन
arrest
जम्मू। अपर रूपनगर में दिनदहाड़े एक घर में लाखों रुपये का सोना और नकदी चोरी मामले को पुलिस ने एक दिन में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को दबोचने में सफलता पाई है। उस पर कई और स्थानों में हुई चोरियों में संलिप्त होने का आरोप है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को चोर की जानीपुर इलाके में मौजूदगी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे हिरासत में लिया है। उस से अब अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। बीते सप्ताह अल्फा माल जानीपुर के पास एक दवा दुकान का शटर तोड़ा गया था। इसके अलावा मोबाइल चोरी के अलावा अन्य चोरियाें की वारदातें भी हुई हैं। इस बारे में जानीपुर पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार पुराने मामलों और कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की है। सनद रहे कि शुक्रवार को नवनीत कोहली निवासी आरओ लेन सात अपर रूप नगर ने घर में दिनदहाड़े चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed