फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrest case in hawala amount: Former minister Babu Singh had reached the warehouse to collect money

हवाला राशि में गिरफ्तारी मामला: पैसे लेने वेयर हाउस पहुंचे थे पूर्व मंत्री बाबू सिंह, शरीफ के पकड़े जाने के बाद भाग निकला

Sat, 02 Apr 2022 03:24 AM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 03:24 AM IST
सार

हवाला राशि के मामले की जांच में बड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश होने के आसार हैं। जांच में जम्मू के कई चर्चित चेहरे सामने आ सकते हैं, जो हवाला के जरिए आतंकी संगठनों, अलगाववादी संगठनों के लिए काम करते हैं। 

विज्ञापन
Arrest case in hawala amount: Former minister Babu Singh had reached the warehouse to collect money
पूर्व मंत्री बाबू सिंह का घर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मंत्री बाबू सिंह से जुड़े हवाला राशि के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि हवाला के पैसे की डील जम्मू के वेयर हाउस में होनी थी। मोहम्मद शरीफ शाह को पैसे लेकर वेयर हाउस पहुंचना था। बाबू सिंह शरीफ से पहले ही वेयर हाउस पहुंच गया था। काफी देर तक इंतजार करता रहा। इस बीच बाबू सिंह को भनक लग गई थी शरीफ को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है।

विज्ञापन

इसके बाद भी वह वेयर हाउस में उसका इंतजार करता रहा। जब बाबू सिंह को पता चला कि शरीफ पकड़ा गया तो वह वहां से भाग निकला। हवाला राशि के मामले की जांच में एक बड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश होने के आसार हैं। जांच लंबी चल सकती है।

विज्ञापन

इसमें जम्मू के कई चर्चित चेहरे सामने आ सकते हैं, जो हवाला के जरिए आतंकी संगठनों, अलगाववादी संगठनों के लिए काम करते हैं। साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। आरोपी मोहम्मद शरीफ शाह के मोबाइल फोन को पुलिस ने चंडीगढ़ की एफएसएल में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जांच में यह भी पता चला है कि शरीफ के बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में जम्मू के कई चर्चित व्यक्तियों के नाम हैं। पुलिस इन लोगों से भी पूछताछ करने में जुट गई हैं। हालांकि आरोपी बाबू सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बता दें,  पुलिस ने मोहम्मद शरीफ शाह को वीरवार को जम्मू के तवी पुल पर हवाला के 6.90 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। शरीफ शाह (64) कोकरनाग (अनंतनाग) का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया था कि कठुआ के रहने वाले जतिंदर सिंह उर्फ बाबू सिंह ने उसे यह पैसा लाने को कहा था। श्रीनगर के उमर ने यह पैसा दिया था।   

कॉल डिटेल और खाते खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बाबू सिंह, आरोपी मोहम्मद शफी व तीन अन्य आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली है। साथ ही इनके खातों की संबंधित बैंकों से जानकारी मांगी गई है। -ममता शर्मा, एसपी साउथ जम्मू


कई लोगों से पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि शफी ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। इसमें बाबू सिंह के अलावा जम्मू के बठिंडी, सुंजवां, चौआदी, पीओके, पाकिस्तान, सउदी आदि के लोग जुड़े हुए हैं। जम्मू के रहने वाले कई लोगों के नाम व्हाटसएप ग्रुप में शामिल हैं। इनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। कइयों को पुलिस ने थाने बुलाकर जानकारी प्राप्त की है। 

शरीफ भी बाबू सिंह की पार्टी का सदस्य
जानकारी के अनुसार बाबू सिंह ने 2018 में नेचर मैनकाइंड ग्लोबल फ्रेंडली पार्टी बनाई थी। जम्मू में पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद शरीफ भी इस पार्टी का सदस्य बना है। यहीं नहीं, पार्टी बनाने के बाद बाबू सिंह ने कश्मीर के कई लोगों को अपने साथ जोड़ा। 



पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन
बाबू सिंह ने कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन किया था। कश्मीर दौरे के दौरान भी बाबू सिंह ने पाकिस्तान से बात करने की वकालत की थी। यही नहीं, उन्होंने सेना पर भी सवाल उठाया था कि यदि सेना को कश्मीर में पूरी तरह से खुले हाथ छोड़ दिया, तो स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed