{"_id":"5ff4ac978ebc3e2e521e4085","slug":"arrest-billawer-news-jmu2262744139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी मामले में आठ पर शक, छह लोग हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी मामले में आठ पर शक, छह लोग हिरासत में लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाई गांव में सोमवार शाम मवेशी का सिर मिलने के बाद मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति रही। इस दौरान युवाओं और हिंदू संगठनों ने कई स्थानों पर सड़क जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस बीच पुलिस ने आठ लोगों पर शक जताया है। इनमें से छह लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बिलावर के शहीदी चौक पर मंगलवार को हिंदू संगठनों और अन्य युवाओं ने नारेबाजी करते हुए गोकशी के आरोपियों को पकड़ कर कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रविंद्र सिंह और बिलावर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
उधर मशैडी गांव में भी बड़ी संख्या में एकत्र युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां भी प्रशासन के आला अधिकारियों ने पहुंच कर सभी को शांत कराया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि इस प्रकार की घटना से हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उधर, नांनगला गांव में भी हिंदू संगठनों ने ब्लाक चेयरमैन कमल कुमार के नेतृत्व में रोष जताया है। इस दौरान आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
मामले में एसडीपीओ बिलावर रविंद्र सिंह ने कहा कि 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। आठ लोगों पर शक है। इनमें से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच करने में पुलिस लगी है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। दो लोगों की तलाश जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीपीओ ने लोगों से सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।
बनी में भाजपा ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कठुआ। लोहाई में गोकशी के मामले को लेकर बनी में भाजपा मंडल इकाई के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शामिल रूप सिंह, ठाकुर दास, जुगल किशोर आदि ने कहा कि लोहाई क्षेत्र में हुई घटना क्षेत्र की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास है। इससे बनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना हिंदू समुदाय के लोगों की भावनाओं को आहत करती है। प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार शिवकुमार को सौंपते हुए इस संबंध में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहसीलदार ने लोगों को न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विश्व हिंदू परिषद ने रामकोट में जताया रोष
रामकोट। विश्व हिंदू परिषद ने रोष जताते हुए कहा कि इस घिनौनी हरकत से हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। विश्व हिंदू परिषद व स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने खरनोटा गांव में प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि मवेशियों के साथ क्रूरता सहन नहीं की जा सकती। संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि इस तरह के कृत्य से कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई है। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने पुतला भी जलाया। इस दौरान कहा कि हर महीने पशु तस्करी के मामले आते हैं। विभाग को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक पवन शर्मा, मंडल प्रधान विपिन शर्मा, बिशन दास आदि मौजूद रहे।
बसोहली के जीरो मोड़ पर युवाओं ने जलाए टायर
बसोहली। महरोली व लोहाई इलाके में गोकशी की घटना के खिलाफ युवाओं ने बसोहली के जीरो मोड़ पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक बसोहली-कठुआ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। इस दौरान आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी बसोहली अश्वनी ढिंगरा ने सभी को समझाकर मार्ग पर यातायात बहाल करवाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे उदित पाधा ने कहा कि ऐसी घटनाएं आहत करती है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त दी जानी चाहिए। सख्त प्रावधान और कानून बनना चाहिए। इस मौके पर पवन ललोत्रा, आशुतोष ,विश्व, शंभू नाथ और अन्य युवा उपस्थित रहे। संवाद