{"_id":"63f0c2a89686529b710ca992","slug":"arrest-animal-taskar-samba-news-c-10-1-48988-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: तीन तस्कर गिरफतार, 20 पशु मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: तीन तस्कर गिरफतार, 20 पशु मुक्त कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने पशु तस्करों पर भी शिकंजा कस दिया है। इस कारण एक सप्ताह से पशु तस्करी के मामलों में काफी कमी आई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पशु तस्करी के दो मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया व 20 पशुओं को मुक्त कराया गया।
रख अंब पुलिस चौकी के जवानों ने नाका लगाया था। जांच के दौरान एक वाहन को रोका, उसमें 9 पशु लदे पाए गए। पुलिस ने पशु तस्कर इकबाल अहमद और बाग हुसैन निवासी रख बरोटियां विजयपुर को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। दूसरे मामले में नड पुलिस चौकी के जवानों ने नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक जेके 02 सीए 2985 को रोक कर जांच की तो ट्रक में 11 पशु लदे पाए गए। पुलिस ने चालक अहमद दीन निवासी पुंछ को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर मामले दायर कर लिए हैं।