फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

सेना के जवानों को ठगने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज।
अखनूर। पुलिस ने सेना के जवानों से ठगी करने के आरोप में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसे अखनूर में तैनात सेना के एक आकस्मिक श्रमिक को धोखा देने के आरोप में काबू किया गया।
विज्ञापन

मनोज सेना की एमईएस में कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उन्होंने रमन कुमार निवासी मेलू आरएस पुरा से संपर्क किया। उसने इसके लिए उनसे डेबिट कार्ड का विवरण ले लिया, जिसके बाद रुपये का लेनदेन किया गया। इसमें मनोज के खाते से 1,50,800 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायतकर्ता को बैंक से पता चला कि उसके खाते से उक्त राशि डेबिट हो गई है। सारी राशि पेटीएम खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें पीएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूरी राशि रु. 1,50,800/- की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed