{"_id":"61b100edfc26db418a0e9977","slug":"arrest-akhnoor-news-jmu249452048","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख की चोरी में रियासी से एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख की चोरी में रियासी से एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। गांव सौहाल में एक शॉपिंग माल में तीन सप्ताह पहले चोरों ने सेंध लगाकर ढाई लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उससे नकदी बरामद की है। अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार तीन सप्ताह पहले अखनूर थाने में गांव सौहल रोड पर केशव डेली नीड के मलिक केवल कृष्ण निवासी गांव गुडा जागीर ने 14 नवंबर को शॉपिंग माल में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ वरुण जंडियाल की देखरेख थाना प्रभारी हिलाल अजहर के नेतृत्व में विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तरीके से से चोर की पहचान मुख्तियार अहमद निवासी गांव चासाना, जिला रियासी के रूप में हुई। इस सिलसिले में आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम रियासी व अन्य क्षेत्रों में भेजी गई है। आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और चोरी की कुछ नकदी बरामद की गई। आगे की जांच जारी है और अधिक वसूली की उम्मीद है। उसके दूसरे साथियों की भी तलाश की जा रही है। पूरे ऑपरेशन को एसपी ग्रामीण संजय शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। एसडीपीओ ने दुकानदारों से सीसीटीवी लगाने के अलावा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध के घूमने की सूचना पुलिस को देने की अपील की।