फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrangement for thirteen camps for border situated people of 44 village in three tehsils At J&K

सीमावर्ती लोगों के लिए बनाए 13 शिविर, तीन तहसील के 44 गांवों के लोगों के लिए की गई व्यवस्था

Wed, 27 Feb 2019 02:53 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यौड़ियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यौड़ियां Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 27 Feb 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
Arrangement for thirteen camps for border situated people of 44 village in three tehsils At J&K
भारतीय सीमा
जम्मू कश्मीर के ज्यौड़ियां में खौड़ उपजिले की तीन तहसीलों के 44 गांव आईबी या एलओसी से सटे हैं। प्रशासन ने सीमा पर गोलाबारी जैसे हालात बनने पर सुरक्षित स्थान पर ठहराने के लिए 13 शिविर बनाए हैं। इसमें खौड़ उपजिले की तहसील खौड़, खडाहबली तथा परगवाल शामिल हैं। शिविरों में साफ  पानी खाने, शौचालय आदि प्रबंध कर दिए हैं। गाड़ियों का प्रबंध भी कर दिया है। गाड़ियां किस रूट से होकर लोगों को शिविरों तक पहुंचाएगी सब तय कर लिया गया। राजस्व विभाग के मुताबिक इन गांवों की कुल जनसंख्या 61979 है। 
विज्ञापन


खौड़ के 21 गांवों के लोगों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल, रामास्वामी सत्संग घर, कम्यूनिटी हाल, चक मलाल, हाई स्कूल नारायणा, राधा स्वामी सत्संग आश्रम पनयाली, तहसील खड़ाह बली के तीन गांवों के लोगों के लिए सरकारी हाई स्कूल कलाह, बाबा मईमल देवस्थान डोरी डगेर, कम्यूनिटी हाल खडाह, मिडिल स्कूल सजवाल, राधा स्वामी सत्संग आश्रम खडाह तथा तहसील परगवाल के 19 गांवों के लोगों के लिए फारेस्ट विभाग के ट्रेनिंग स्कूल डूमी, राधा स्वामी सत्संग आश्रम देयारन तथा सरकारी हाई स्कूल कगंरेल में शिविर बनाए गए हैं। शिविरों का एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि किसी भी किसी प्रकार की परेशानी होने पर लोगों को शिविरों में लाया जाएगा।
विज्ञापन


एलओसी पर तनाव के चलते हाई अलर्ट

भारतीय वायु सेना की तरफ से मंगलवार को पीओके में हुई कार्रवाई से एलओसी पर तनाव बढ़ गया है। एलओसी पर पाक सेना की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर है। वायुसेना की तरफ से पीओके में आतंकी शिविरों को नष्ट करने के बाद मंगलवार को दिन के अलावा रात में साढ़े नौ बजे भी वायुसेना के लड़ाकू विमान गश्त कर रहे थे। लड़ाकू विमानों की आवाज से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग भारत-पाक में युद्ध की आशंका के चलते डरे हुए हैं।  वहीं, डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज असद ने भारत-पाक में तनाव को देखते हुए बुधवार को पांचवीं, छठीं और सातवीं की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed