{"_id":"68a4e6af8ae40a061d014902","slug":"arnia-news-house-damage-news-rspura-news-c-274-1-rsp1001-102217-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मकान क्षतिग्रस्त होने के तीन दिन बाद भी नहीं पहुंचा पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मकान क्षतिग्रस्त होने के तीन दिन बाद भी नहीं पहुंचा पटवारी
Wed, 20 Aug 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया ब्लॉक के आदर्श गांव आल्हा में रविवार को हुई बारिश के चलते सात कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीन दिन बाद भी क्षेत्र के पटवारी ने मौका नहीं देखा है। पीड़ित पिछले तीन दिन से पटवारी के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
गांव के पूर्व उप सरपंच लवली सिंह ने रविवार को ही अरनिया तहसीलदार अमनदीप सिंह को क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में अवगत कर दिया था। पटवारी के पहुंचने में देरी होने के चलते लोग क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते सोमवार शाम को हुई जोरदार बारिश से भी क्षतिग्रस्त मकानों को और ज्यादा नुकसान हुआ है। पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग को मौका देखने के लिए समय नहीं मिल रहा है। ऐसे में मुआवजा के लिए लंबे समय का इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को तत्काल रिपोर्ट तैयार कर पीड़ितों को मुआवजे की राशि मुहैया करनी चाहिए।
पटवारी को क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कह दिया गया है। पटवारी दफ्तर के कार्य में व्यस्त चल रहा है। जिसके चलते मौका देखने में देरी हो रही है। तत्काल ही पटवारी गांव में रिपोर्ट तैयार करने के लिए पहुंचेगा।
विज्ञापन
-अमनदीप सिंह, तहसीलदार अरनिया