{"_id":"68d85062255ab9550204d700","slug":"arnia-news-ambulence-news-protest-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102384-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एंबुलेंस नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया बीएमओ बिश्नाह कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एंबुलेंस नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया बीएमओ बिश्नाह कार्यालय का घेराव
Sun, 28 Sep 2025 09:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:38 AM IST
विज्ञापन
बिश्नाह। शुक्रवार देर रात को बिश्नाह अस्पताल में एंबुलेंस की सेवा नहीं मिलने को लेकर गांव बानाचक के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बीएमओ बिश्नाह कार्यालय का घेराव किया।
लोगों ने अस्पताल में सुविधाओं के अभाव को लेकर रोष जताया। उन्होंने एंबुलेंस की सेवा नहीं मिलने को लेकर बीएमओ को वजह बताने के लिए कहा। इस पर बीएमओ ने ग्रामीणों को लिखित में शिकायत देने के लिए कहा। इसके बाद बीएमओ ने मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही बीएमओ ने मौके पर तैनात फार्मासिस्ट, एंबुलेंस ड्राइवर और ग्रामीणों को सोमवार को कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को आपातकाल में एक मरीज रमेश लाल निवासी लसवाड़ा को बिश्राह अस्पताल लाया गया। मरीज को उच्च रक्तचाप के चलते अटैक आया था। मौके पर तैनात डॉक्टर ने मरीज की हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एम्बुलेंस का इंतजार करने लगे। परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस में देरी होने को लेकर ड्राइवर को उठाया गया। इसके बाद ड्राइवर ने एंबुलेंस को स्टार्ट नहीं किया और अस्पताल परिसर के अंदर चला गया। मरीज की हालत को बिगड़ते देख मरीज को अपने निजी वाहन में जीएमसी जम्मू ले जाना पड़ा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बिश्राह अस्पताल सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस होने के बावजूद भी मरीज को सुविधा नहीं मिली है।
इससे साफ प्रतीत होता है कि बिश्राह अस्पताल सुविधाओं में फिसड्डी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस समय पर ना मिलने से मरीज की जान तक भी जा सकती है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन को गंभीर होना पड़ेगा। इस मौके पर ग्रामीणों में सनी कुमार, शीतल कुमार, भवानी आदि मौजूद थे।