फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, alaha villege news

Jammu News: आदर्श गांव आल्हा में बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 21 Aug 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 21 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
arnia news, alaha villege news
सुबह और रात के कट आफत में डाल रहे जान
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया ब्लॉक के आदर्श गांव आल्हा में बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आदर्श गांव में केंद्र सरकार की तरफ से बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाती है। आदर्श गांव आल्हा में शत प्रतिशत केवल तार और स्मार्ट मीटर लग गए हैं। बावजूद उसके गांव में बिजली कटौती की समस्या बरकरार है। बिजली विभाग की तरफ से सुबह और रात के कट को लेकर आदर्श गांव आल्हा के लोगों ने रोष प्रकट किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 5:00 से लेकर 6:30 बजे तक बिजली का कट रहता है। रात को 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक बिजली का कट रहता है। जिसके चलते गांव के लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का साफतौर पर कहना है की सुबह 7:00 से पहले बिजली का कट नहीं लगना चाहिए और रात को 8:00 बजे के बाद बिजली की कटौती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के लिए भी आदर्श गांव के लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गांव को पिछले 20 साल से आदर्श गांव का दर्जा है। परंतु आदर्श गांव का दर्जा कागजों तक ही सीमित है। जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को लोग तरस रहे हैं।

इस मौके पर गांव के स्थानीय युवक राकेश शर्मा ने कहा कि सुबह और शाम के बिजली के कट में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम की कटौती लोगों के लिए समस्या पैदा कर रही है। जिसके चलते बिजली कटौती में बदलाव होना चाहिए।
विज्ञापन


बिजली विभाग किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं करता है। बिजली कटौती के अलावा तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। बिजली के खंभे टेढ़े-मेढ़े हैं। इसके चलते हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवली सिंह, पूर्व उप सरपंच

कटौती का शेड्यूल एमडी दफ्तर से बनकर आता है। इसका पालन नियमित तौर पर करना होता है। शेड्यूल कट के अलावा तकनीकी खराबी होने पर बिजली की कटौती की जाती है।
जनक राज, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed