फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army withdraw from susceptible areas

AFSPA: अतिसंवेदनशील इलाकों से हटने लगी सेना

Fri, 13 Mar 2015 12:22 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
army withdraw from susceptible areas

अफस्पा पर औपचारिक रूप से भले ही सरकार चुप हो, लेकिन कुछ इलाकों से सेना हटाने का काम शुरू हो गया है। कठुआ जिले के सुदूरवर्ती और अति संवेदनशील इलाकों से सेना हटाने की प्रक्रिया ने ग्रामीणों में खलबली मचा दी है। आतंकी गतिविधियों के लिहाज से अतिसंवेदनशील श्रेणी में आने वाले बनी तहसील के कई इलाकों में सेना हटने से दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


करीब दो दशक पूर्व आतंकी वारदातों से दहल चुके ऐसे इलाकों में सेना की तैनाती के बाद से हालात नियंत्रण में चल रहे हैं। बहरहाल खुफिया एजेंसियों की नजर में आज भी यह इलाके अतिसंवेदनशील श्रेणी में होने की वजह से कड़ी सुरक्षा की मांग करते हैं।
विज्ञापन


बनी तहसील के डग्गर और रोलका में आतंकी हमले हो चुके हैं। डग्गर और रोलका सहित कई अन्य इलाके आतंकियों के लिए लगातार कई वर्षों तक शरण स्थली रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बनी के पर्वतीय इलाकों में अफस्पा के तहत सेना की विशेष तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले बोले, मत हटाओ सेना

army withdraw from susceptible areas

लेकिन अब सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे पूरी तरह से हटाया जाएगा या फिर आंशिक स्तर पर इसे लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है, बहरहाल सेना हटाने की प्रक्रिया की पुष्टि जरूर की है। एसडीएम बनी मोहम्मद अनवर बांडे के अनुसार बनी सब डिवीजन के कुछ इलाकों से सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर चिंता जताते हुए सैन्य तैनाती बहाल रखने की मांग की है। उन्होंने इस मामले को जिला उपायुक्त को रेफर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में बनी के डग्गर गांव में आतंकियों ने वन विभाग के विश्राम गृह को जला दिया था।

सुरक्षा बलों पर हमला कर तीन सुरक्षा कर्मियों की जान ले ली थी। इसी तरह से इलाके में चल रहे विकास कार्यों में भी आतंकियों ने कई बार बाधा डाली। सड़क निर्माण एजेंसी बीआरओ की मशीनरी और ट्रकों को आग लगाने से लेकर मशीनरी को खाई में फेंकने की घटनाएं भी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed