फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ARMY WITH KASHMIR MADE GIRLS EDUCATED

#ARMYWITHKASHMIR हिंसा के सबसे बुरे दौर में भी सेना ने नहीं आने दी कश्मीरी बच्चों की पढ़ाई पर आंच

Sun, 18 Jun 2017 08:49 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 18 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
ARMY WITH KASHMIR MADE GIRLS EDUCATED
फाइल फोटो

साल 2016 में कश्मीर में हुई हिंसा के सबसे कठिन दौर की स्मृतियां आज भी जिंदा है। वो दौर जिसमें कश्मीर की आम आवाम की जिंदगी को सबसे मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा उसने उन तमाम बच्चों की पढ़ाई को भी बाधित कर दिया जो स्कूलों के रास्ते अपने भविष्य की राह को रोशन करने का सपना लिये बैठे थे।

विज्ञापन


हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद बीते साल कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों का एक दौर शुरू हुआ, इन हिंसक प्रदर्शनों के बाद घाटी में लगी अशांति की आग ने कश्मीर में 30 से ज्यादा स्कूल जलाए। इस वक्त में दुकानें, बाजार, सरकारी संस्थान सबकुछ बंद रहे पर इस बीच एक जगह थी जहां कश्मीर के भविष्य की नियति को सुधारने के तमाम प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन


हिंसा के इस सबसे बुरे वक्त में सेना के तमाम गुडविल स्कूलों में पढ़ाई होती रही। हिंसा की आग में सब जला लेकिन उसकी आंच सेना के उन मजबूत इरादों तक नहीं पहुंच सकी जिसने कश्मीरी बच्चों को तालीम की ताकत से रोशनजदा करने की ठान रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 महीने के बेहद मुश्किल हालातों में सेना ने अपने स्कूलों में हजारों बच्चों की शिक्षा को अनवरत जारी रखा। इन विद्यार्थियों में तमाम कश्मीरी बेटियां भी थीं जिन्हें तालीम की ताकत देकर सेना के स्कूलों ने एक नई हिम्मत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed