{"_id":"589891414f1c1b9052378767","slug":"army-troop-died-due-to-bunker-collapse-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"LOC पर तैनात जवान की बंकर ढहने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर तैनात जवान की बंकर ढहने से मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात था जवान
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर भवानी सेक्टर के सरया क्षेत्र में फेंस ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान की बंकर ढहने से मौत हो गई। तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते बंकर ढह गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 54 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात नायक त्रिपांडे (निवासी तमिलनाडु) फेंस ड्यूटी पर सरया में तैनात थे। रात लगभग दो बजे अचानक बंकर ढह गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। तीन अन्य घायल जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल नौशेरा में पोस्टमार्टम के बाद मृतक जवान का शव सेना के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बारिश की वजह से बंकर का हिस्सा ढह गया, जिसमें त्रिपांडे की मौत हो गई।
विज्ञापन