{"_id":"5eb9d9d58ebc3e90a8332b47","slug":"army-tests-security-preparations-at-loc-commander-lt-gen-rp-singh-visits-border-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी... सीमा पर सेना ने सुरक्षा तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी... सीमा पर सेना ने सुरक्षा तैयारियों को परखा
Tue, 12 May 2020 04:33 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यज एजेंसी, सांबा/कठुआ
संवाद न्यज एजेंसी, सांबा/कठुआ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 May 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
सेना के वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने किया सीमावर्ती इलाकों का दौरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही नापाक हरकतों के मद्देनजर सोमवार को सेना ने कठुआ और सांबा जिले से लगते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सेना के चॉपर से सीमावर्ती क्षेत्रों में देश विरोधी ताकतों के किसी भी प्रकार की घुसपैठ या अन्य गतिविधियों को रोकने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
सेना के वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने मातहतों के साथ दोनों जिलों के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। इस दौरान आर्मी कमांडर को ऑपरेशनल तथा लाजिस्टिक तैयारियों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा ढांचे के अपग्रेडेशन के बारे में भी बताया गया। उन्होंने जवानों से मिलकर उनके हौसले बढ़ाए। साथ ही कोरोना से जंग के साथ ही सीमा की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान घुसपैठ कराने के मकसद से आईबी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर की मनियारी पोस्ट पर काफी समय से गोलीबारी हो रही है। आतंकवादियों की गतिविधियां भी आईबी पर बढ़ गई हैं। इसकी टोह लेने के लिए सोमवार को सेना के चॉपर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ान भर कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह पहला मौका है कि लॉकडाउन के दौरान चॉपर से सीमा की निगरानी की गई है। सुरक्षा बल के एक अधिकारी के अनुसार की कोविड-19 की लड़ाई के साथ पाकिस्तान की नापाक हरकतों को भी नाकाम करने में बल के जवान चौबीसों घंटे सतर्क निगाहों के साथ सीमा पर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं।