{"_id":"5c5ec128bdec2229c12b8c8a","slug":"army-rescues-civilians-stranded-due-to-heavy-snowfall-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी में फंसे 23 लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू, 48 घंटे से कर रहे थे मदद का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी में फंसे 23 लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू, 48 घंटे से कर रहे थे मदद का इंतजार
Sat, 09 Feb 2019 05:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
बर्फ में फंसे लोगों का रेस्क्यू करता सेना का बचाव दल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने आज बारामूला में 23 आम लोगों का रेस्कयू किया है। यह सभी लोग घाटी में हुई भारी बर्फबारी की वजह से गोलेबल के घने जंगल में बीते 48 घंटे से फंसे हुए थे।
विज्ञापन
सेना को बारामूला से सूचना मिली थी कि यहां पर लोग बर्फ में फंसे हुए हैं। जिसके फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने जरूरी सामान जैसे राशन और दवाइयों के साथ बचाव कार्य शुरु कर दिया। टीम करीब 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इन लोगों तक पहुंच पाई और इन्हें दवाइयां और खाना दिया।
विज्ञापन
बचाव दल को देखकर यहां फंसे हुए लोगों के चेहरे खिल गए। इन लोगों ने सेना का शुक्रिया अदा किया। इनका कहना है कि सेना हमारे लिए भगवान बनकर आई है। जब सभी हमें बचाने में नाकामयाब साबित हुए तो सेना ने हमें बचाया।
विज्ञापन
