{"_id":"5a0efb104f1c1baf678bc39b","slug":"army-police-in-a-joint-operation-busted-a-terrorist-hideout-in-kistwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना और पुलिस की संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकियों के एक ठिकाने का पता चला है। जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ जिले के नैडगाम के छत्तरू के जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
इस दौरान जंगल में उन्हें आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का पता चला। आतंकियों के ठिकाने की तलाशी के दौरान उसमें से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ठिकाने से 02 चीनी पिस्तौल, 05 राउंड के साथ साथ चीनी पिस्तौल की 02 मैग्जीन, एक यूबीजीएल लांचर और पांच यूबीजीएल ग्रेनेड के साथ एक 303 राइफल 01 मैग्जीन और 10 कारतूस सहित गोला बारूद की एक बड़ी खेप बरामद किया। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि 303 थ्री नाट थ्री कुछ वर्ष पहले छात्रू थाना से लूट ली गई थी।
विज्ञापन
J&K (Kishtwar): Army & Police in a joint operation, busted a terrorist hideout in Forest area of Naidgam, Chhatru and recovered arms and ammunition. pic.twitter.com/s0Ha4AtAAv
— ANI (@ANI) November 17, 2017