{"_id":"ef72e8aeb68dd909ac6a36b1c0c40daa","slug":"army-personnel-involved-in-kidnapping-at-north-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य कर्मी ने लापता लोगों से मिलने की बात कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य कर्मी ने लापता लोगों से मिलने की बात कबूली
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तीन स्थानीय निवासियों के अपहरण के पीछे आरोपी टेरिटोरियल आर्मी के कर्मचारी की रिमांड सोमवार को एक बार फिर 19 दिसंबर तक बढ़ा दी गई। कोर्ट ने पुलिस को जांच में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार टेरिटोरियल आर्मी के आरोपी कर्मी मंजूर अहमद वाजा को कुपवाड़ा के जूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। यहां पुलिस ने उसकी रिमांड को बढ़ाने की अर्जी पेश की। चीफ प्रोसेक्यूटिंग अफसर (सीपीओ) आशिक हुसैन ने जांच के लिए और समय की मांग की और पुलिस रिमांड के लिए अर्जी दी।
नार्थ जोन के डीआईजी गरीब दास का कहना है कि आरोपी सैन्य कर्मचारी ने पुलिस के सामने कबूला है कि वह इन तीनों से मिला था, लेकिन वह यह भी कह रहा है कि उसके बाद उसे नहीं पता कि वह तीनों कहां गए।
विज्ञापन
दास ने कहा कि उन्हें तलाशने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले में एक ठोस प्रगति है और लापता लोगों का पता लगाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को जूडिशियल मजिस्ट्रेट कुपवाड़ा की अदालत में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने यह कहा है कि दर्दपुरा कुपवाड़ा के रहने वाले गुलाम जिलानी खटाना और मीर हुसैन खटाना और त्रेहगाम कुपवाड़ा के अली मोहम्मद शेख का 17 नवंबर से कोई पता नहीं है, जबसे उन्हें उक्त सैन्य कर्मी अपने साथ ले गया।