{"_id":"5e5b51c58ebc3ec7547cf8bf","slug":"army-officer-dies-trying-to-save-his-dog-from-fire-gulmarg-baramulla-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः पालतू कुत्ते को बचाने के लिए सेना के अधिकारी ने दे दी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः पालतू कुत्ते को बचाने के लिए सेना के अधिकारी ने दे दी अपनी जान
Sun, 01 Mar 2020 11:40 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में शनिवार रात एक अधिकारी की झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता झोपड़ी में ही था। पत्नी को सकुशल बाहर निकालने के साथ ही वह अपने पालतू कुत्ते को बचाने में जुट गए।
विज्ञापन
इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एसएसटीसी गुलमर्ग से जुड़े कॉर्प्स सिग्नल के मेजर अंकित बुधराजा ने अपने पालतू कुत्ते को तो बचा लिया लेकिन अधिक झुलस जाने के कारण उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस की सहायता से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सेना के अधिकारी के शव को आगे की चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल तांगमार में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन