फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ARMY MEN BEATEN POLICEMEN IN KUPWARA OF KASHMIR

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने पुलिसकर्मियों को पीटा

Sat, 19 Aug 2017 08:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 19 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
ARMY MEN BEATEN POLICEMEN IN KUPWARA OF KASHMIR
प्रतीकात्मक चित्र

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के दो पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। हालांकि बाद में पुलिस और सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझा लिया गया।

विज्ञापन


ऐसी जानकारी है कि सेना द्वारा स्थानीय निवासी के उत्पीड़न का जब पुलिस कर्मी ने विरोध किया तो सेना के जवानों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम की है, जब कुपवाड़ा डीसी आफिस के पास सेना के जवानों ने एक कार को सीज किया और उसके चालक को परेशान किया जा रहा था तो इसी बीच पुलिस के मुंशी शब्बीर अहमद ने इसका विरोध किया तो सेना के जवानों ने मुंशी की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

शीर्ष अधिकारियों को करना पड़ा हस्तक्षेप

ARMY MEN BEATEN POLICEMEN IN KUPWARA OF KASHMIR
प्रतीकात्मक चित्र

सूत्रों की मानें तो इस दौरान सेना के जवानों ने बंदूकें उसकी ओर तान ली, लेकिन बीच में एसएचओ तारिक अहमद आ गए और इस बीच उनके साथ भी हाथापाई हुई। इस दौरान सेना और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मसले को सुलझा लिया गया।

मुंशी शब्बीर को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। इस घटना को लेकर कुपवाड़ा के एसएसपी शमशेर हुसैन ने कहा कि किसी मसले को लेकर सेना के जवानों और मुंशी के बीच हाथापाई हुई, लेकिन तुरंत सेना के कंपनी कमांडर और पुलिस के एएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझा लिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी गांदरबल के गुंड में ठीक एक महीने पहले ऐसी ही घटना र्हुई थी, जिसमें सेना की 24 आरआर के जवानों ने पुलिस के जवानों की पिटाई की थी और थाने में तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed