{"_id":"5ddbb2cd8ebc3e54a64f5344","slug":"army-man-fell-into-ditch-while-patrolling-died-during-treatment-in-baramulla-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः गश्त कर रहा जवान खाई में गिरा, इलाज के दौरान गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः गश्त कर रहा जवान खाई में गिरा, इलाज के दौरान गई जान
Mon, 25 Nov 2019 04:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार को गश्त कर रहा एक जवान गहरी खाई में जा गिरा। जवान की तलाश में सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवान घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन
साथी जवानों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहीद जवान पीरा राम राजस्थान के बाड़मेर जिले की तहसील चौहटन के खीमापुर गांव के रहने वाले थे।