फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army launch search operation in Sopore, inputs about the presence of Suspicious Movement

जम्मू-कश्मीरः संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सेना ने सोपोर में शुरू किया तलाशी अभियान

Sun, 26 Apr 2020 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
army launch search operation in Sopore, inputs about the presence of Suspicious Movement
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना को संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सेना की 22-आरआर, सीआरपीएफ और सोपोर पुलिस ने इलाके की न्यू कॉलोनी की घेराबंदी की है। तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले कल यानी कि शनिवार को जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के वार्ड नंबर आठ में संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस, सेना व सीआरपीएफ ने इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। एसएसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे का कहना था कि सूचना मिलने पर अक्सर पुलिस इस तरह का तलाशी अभियान चलाती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस, सेना व सीआरपीएफ ने इस्कॉन मंदिर के आसपास तलाशी अभियान शुरू किया। पूरा इलाका कुछ ही मिनटों में छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस व सेना ने धार रोड पर वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया। इस दौरान ड्रोन की मदद से भी संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन के जरिए वार्ड नंबर आठ के हर एक कोने पर नजर रखी गई। तलाशी अभियान चलता रहा और सेना व पुलिस के जवानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती चली गई। कुछ समय के बाद बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। सुरक्षाबलों ने इस्कॉन मंदिर के अंदर जाकर भी तलाशी अभियान चलाया। लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा और शाम करीब पांच बजे इस ऑपरेशन को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed