फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army jaan dies of swine flu in J&K

स्वाइन फ्लू से सेना के जवान की मौत

Fri, 27 Feb 2015 11:58 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
army jaan dies of swine flu in J&K

स्वाइन फ्लू का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित सेना के एक जवान ने सेना अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह गुजरात से छुट्टी बिताकर 12 फरवरी को अखनूर स्थित अपनी यूनिट में लौटा था। यहां उसकी हालत बिगड़ने पर सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने जवान की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि की है। वहीं शुक्रवार को जम्मू संभाग में नौ नए मामले पाए गए जबकि कश्मीर में एक भी नया मामला नहीं आया। जानकारी के अनुसार हवलदार डीवी दानाभाई (44) घर से लौटने पर बुखार व खांसी से पीड़ित था।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर 14 फरवरी को उपचार के लिए सेना अस्पताल अखनूर में भर्ती किया गया था। यहां से उसे तुरंत सेना अस्पताल सतवारी में रेफर कर दिया। उधर, जीएमसी के चोपड़ा नर्सिग होम सर्विलांस सेटर में शुक्रवार को 182 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग में 18 पाजिटिव मरीज

army jaan dies of swine flu in J&K

स्क्रीनिंग के बाद 23 मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए। स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार 43 मरीजों की रिपोर्ट शुक्रवार को आई है, जिसमें नौ लोग पाजिटिव पाए गए हैं। अभी तक जम्मू संभाग में 18 मामले पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चोपड़ा नर्सिंग होम में शुक्रवार को चार संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं।

इन्हें मिलाकर फिलहाल 24 मरीजों का उपचार चल रहा है। कश्मीर में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला नहीं पाया गया। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) की प्रवक्ता सना कुलसुम के अनुसार, शुक्रवार को स्किम्स में स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला नहीं पाया गया है। अब तक का आंकड़ा 181 है।

इस समय स्किम्स में नौ मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं जबकि दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्किम्स के विशेष ओपीडी में शुक्रवार को 170 मरीजों को जांचा गया और 10 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए गए।

डाक्टर की मौत स्वाइन फ्लू से नहीं

army jaan dies of swine flu in J&K

स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डा. भूपेंद्र सिंह के सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। रिपोर्ट निगेटिव रही है। जांच रिपोर्ट से उनके स्वाइन फ्लू से मरने की पुष्टि नहीं हुई है। बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार लोगों का जागरूक किया जा रहा है।

जिला अस्पतालों व कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में मरीजों के लिए अलग से बेड की सुविधा रखी गई है। सभी सीएमओ व बीएमओ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में सैंपल कलेक्शन सेंटर स्थापित किया गया है। यहां डायरोक्टरेट आफ हेल्थ व जीएमसी की टीम मिलकर काम कर रही है।

सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं भी मौजूद है। अभी तक 155 लोगों के सैंपल एनसीडीसी दिल्ली में भेजे गए हैं। इसमें 72 की रिपोर्ट पहुंच चुकी है। 72 में से 18 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed