फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army in Jammu and Kashmir detains three porter using social media

जम्मू-कश्मीर में सेना ने तीन पोर्टरों को हिरासत में लिया, सोशल मीडिया का कर रहे थे प्रयोग

Tue, 30 Jun 2020 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Army in Jammu and Kashmir detains three porter using social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के साथ तनाव के बीच सेना हर कदम सतर्क है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने तीन पोर्टरों को हिरासत में लिया है। तीनों पर सोशल मीडिया में संदिग्ध गतिविधियों का संचालन किए जाने की आशंका है। हालांकि इस मामले पर सेना और पुलिस की तरफ से किसी प्रकार की बात नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चंद रोज पहले जिले के बींबर गली क्षेत्र में तीन पोर्टारों को वाट्सएप का प्रयोग कर कुछ जानकारियां शेयर किए जाने की क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों को जानकारी मिली थी। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बाद तीनों के मोबाइल जमा कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनके मोबाइल नंबर कई वाट्सएप ग्रुपों में शामिल पाए गए। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर उन तीनों पोर्टरों से पूछताछ की गई। फिलहाल किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सेना की यूनिट में तैनाती के दौरान वह वाट्सएप का प्रयोग नियमों के विपरीत बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed