फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army helped pregnent women to reach hospital during snowfall and -7 degree temp in jammu kashmir

गर्भवती को स्ट्रेचर पर रखकर 2.5 किमी तक बर्फ में चले जवान, महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

Mon, 11 Feb 2019 06:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Feb 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
army helped pregnent women to reach hospital during snowfall and -7 degree temp in jammu kashmir
सेना - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच समय रहते मिली सेना की मदद से एक गर्भवती महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। सेना सही समय पर महिला की मदद के लिए सामने आई और उसे उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 8 फरवरी को बांदीपोरा में सेना की पनार शिविर के कंपनी कमांडर को एक ग्रामीण ने फोन किया और उसने गर्भवती पत्नी गुलशाना बेगम को अस्पताल ले जाने के लिए सेना की मदद मांगी। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी होने के कारण मौसम काफी खराब था। तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़कें बर्फ से ढकी हुई थीं, जिससे गाड़ियों की आवाजाही नामुमकिन हो गई थी, लेकिन महिला को अस्पताल ले जाना जरूरी था। ऐसे में बांदीपोरा राष्ट्रीय राइफल्स के जवान कुछ ही समय में महिला के घर पहुंचे और सड़क पर कमर तक जम चुकी बर्फ से पार होते हुए उसे ढाई किलोमीटर तक एक स्ट्रेचर पर ले गए। इसके बाद सेना की एंबुलेंस से महिला को बांदीपोरा जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक पल की अहमियत समझते हुए थलसेना ने महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही असैन्य (सिविल) अधिकारियों से बातचीत कर वहां डॉक्टरों का इंतजाम कर दिया था। स्वास्थ्य जांच के बाद महिला को बताया गया कि वह जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है जिसके लिए ऑपरेशन करने की जरूरत होगी। इसके बाद ऑपरेशन के लिए उसे श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक महिला ने आठ फरवरी की ही रात जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed