फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army goc visited avantipora

अवंतीपोरा का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

Sat, 23 Aug 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 23 Aug 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
army goc visited avantipora

चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साह ने शुक्रवार को अंवतीपोरा के कोयल क्षेत्र के दौरे पर गए। वहां सीमा सुरक्षा बल के शिविर का दौरा कर वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। सीमा सुरक्षा बल कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक पीएस संधू भी इस मौके पर उनके साथ थे।

विज्ञापन


यह वह स्थान है जहां कुछ दिन पूर्व आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बल के एक वाहन पर हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी थी और कुछ घायल हो गए थे। सैन्य कमांडर ने शिविर में जाकर वहां तैनात जवानों से बात की और उनके द्वारा अवंतीपोरा एयर फील्ड की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों को भी सही बताया।
विज्ञापन


उन्होंने जवानों को ड्यटी के दौरान और अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा ताकि अचानक होने वाले आतंकी हमले को रोका जा सके। कमांडर ने उनको सेना द्वारा पूरी सहायता मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया। सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक भी इस मौके वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत एक पखवारे के दौरान आतंकी पुलवामा जिले में सीमा सुरक्षा बल के वाहनों पर दो हमले करने में सफल रहे हैं। उनकी इस कार्रवाई में बल के दो जवान शहीद हो गए थे और आधा दर्जन से भी अधिक को गंभीर चोटें आई थीं। जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए ही चिनार कोर के कमांडर ने वहां का दौरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed