{"_id":"5979eed74f1c1bdc558b4acf","slug":"army-found-inputes-of-terror-presence-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: अनंतनाग में सेना को मिले आतंकी मौजूदगी के इनपुट्स, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: अनंतनाग में सेना को मिले आतंकी मौजूदगी के इनपुट्स, सर्च ऑपरेशन जारी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवानों द्वारा अनंतनाग जिले को कोकरनाग इलाके में आतंकियों की तलाश में कासो चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सेना के जवानों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स मिले थे। इस सूचना के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी के द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि अब तक इस इलाके में आतंकियों के ठिकाने का सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गौरतलब है कि सेना के जवानों को पिछले दिनों अनंतनाग में कई मुठभेड़ों के दौरान कई कुख्यात आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी।
विज्ञापन