फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army filed contempt plea against j&k's speaker Nirmal Singh's wife

जम्मू-कश्मीर के स्पीकर निर्मल सिंह की पत्नी के खिलाफ सेना ने दायर की अवमानना याचिका

Wed, 16 May 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 16 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Army filed contempt plea against j&k's speaker Nirmal Singh's wife
निर्मल सिंह - फोटो : ANI

सेना के नगरोटा क्षेत्र में आयुध भंडार के पास निर्माण को लेकर स्पीकर डा. निर्मल सिंह की पत्नी ममता सिंह और छह अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। ममता सिंह के अलावा राजस्व आयुक्त शाहिद एनायत उल्लाह, डिविजनल कमिश्नर हेमंत कुमार शर्मा, डीसी जम्मू राजीव रंजन एसएसपी विवेक गुप्ता, नगरोटा के एसएचओ पर भी अवमानना के आरोप हैं।

विज्ञापन


सेना के नगरोटा स्टेशन हेडक्वार्टर के ओआईसी लैंड सेल की ओर से दायर अवमानना याचिका में हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। जस्टिस जनक राज कोतवाल ने मामले की सुनवाई के बाद नोटिस जारी कर डिविजनल कमिश्नर, डीसी जम्मू और एसएसपी से मामले पर रिपोर्ट तलब की है।  
विज्ञापन


7 मई 2018 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि 7 अगस्त 2015 को जारी सेना की अधिसूचना नंबर 2772/डीसीजे/एलएसएस/जीएन बैन/2015-968/13 का पालन किया जाए। यह आदेश कहता है कि डीसी द्वारा आयुध भंडार के पास निर्माण पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 7 मई 2018 के आदेश में कहा था कि अगली सुनवाई तक कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। इसके बावजूद निर्माण किया गया। बताते चलें कि नगरोटा में निर्मल सिंह की पत्नी द्वारा एक निर्माण किया जा रहा है जो सेना के आयुध भंडार के पास है।


सेना इसका विरोध कर चुकी है। इससे पहले जस्टिस ने सेना की तरफ से सेना के एडवोकेट अजय शर्मा की दलीलें सुनीं। कहा कि अगली तारीख तक हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती से कानून के तहत अमल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed