{"_id":"5756a6de4f1c1b091d9c5cfb","slug":"army-denied-reports-of-colony-building-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने श्रीनगर में सैनिक कालोनी निर्माण की खबरोें को नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने श्रीनगर में सैनिक कालोनी निर्माण की खबरोें को नकारा
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 07 Jun 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रंगरेट में स्थित ओल्ड एयर फील्ड के करीब सैनिक कालोनी के निर्माण की खबरों का सेना ने खंडन किया गया है। सेना ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में रिपोर्ट जारी की जा रहीं हैं कि सेना द्वारा ओल्ड एयर फील्ड पर सैनिक कालोनी के निर्माण के लिए जो जमीन मांगी जा रही थी, उस पर पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य देखा गया।
विज्ञापन
यह कहा जा रहा है कि वहां करीब 47 बिल्डिंग बन चुकी हैं। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य जारी है, वह डिफेंस लैंड है और ओल्ड एयर फील्ड मिलिट्री स्टेशन के भीतर स्थित है। वहां विवाहित आवास परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
जारी बयान में यह भी कहा गया है कि नए निर्माण विशुद्ध रूप से सेवारत सेना कर्मियों के लिए हैं और स्टेशन मुख्यालय की देखरेख में निर्माण किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र में स्थित सेना की इकाइयों के आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है। इस निर्माण का सैनिक कालोनी के साथ कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि वो राज्य का मसला है। इसमें सेना की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन