फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army denied reports of colony building in Srinagar

सेना ने श्रीनगर में सैनिक कालोनी निर्माण की खबरोें को नकारा

Tue, 07 Jun 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 07 Jun 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
Army  denied reports of colony building in Srinagar
- फोटो : bureau

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रंगरेट में स्थित ओल्ड एयर फील्ड के करीब सैनिक कालोनी के निर्माण की खबरों का सेना ने खंडन किया गया है। सेना ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में रिपोर्ट जारी की जा रहीं हैं कि सेना द्वारा ओल्ड एयर फील्ड पर सैनिक कालोनी के निर्माण के लिए जो जमीन मांगी जा रही थी, उस पर पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य देखा गया। 

विज्ञापन


यह कहा जा रहा है कि वहां करीब 47 बिल्डिंग बन चुकी हैं। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि  यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य जारी है, वह डिफेंस लैंड है और ओल्ड एयर फील्ड मिलिट्री स्टेशन के भीतर स्थित है। वहां विवाहित आवास परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन


जारी बयान में यह भी कहा गया है कि नए निर्माण विशुद्ध रूप से सेवारत सेना कर्मियों के लिए हैं और स्टेशन मुख्यालय की देखरेख में निर्माण किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र में स्थित सेना की इकाइयों के आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है। इस निर्माण का सैनिक कालोनी के साथ कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि वो राज्य का मसला है। इसमें सेना की कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed