{"_id":"5927025f4f1c1b260c536350","slug":"army-commander-takes-security-arrangements-review-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में जवानों को निडर होकर ऑपरेशन चलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में जवानों को निडर होकर ऑपरेशन चलाने के निर्देश
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 26 May 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों के साथ सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबु ने वीरवार को उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में सेना की कई यूनिटों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। सेना के कमांडर ने वहां तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और आतंकवादी संगठनों पर दबाव बनाए रखने के लिए इंटेलिजेंस के आधार पर निडरता से ऑपरेशनों को संचालित करने पर जोर दिया।
उन्होंने अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल की जरूरत को भी अहम बताया और कहा कि यह लोगों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी है। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अंबु के समक्ष चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू भी मौजूद रहे।
सेना का मनोबल बढ़ाना इन मायनों में और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है, जब सेना के मेजर को सम्मानित करने पर कई राजनीतिक दलों ने बवाल मचाया है। वहीं घाटी में खराब हालात को देखते हुए भी इस दौरे को अहम माना जा रहा है।